Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

भाजपा को समर्थक करने पर पड़ोसियों ने की मारपीट-जाने क्या है पूरा मामला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सालीम खान) नगर के बंगला क्षेत्र की रहने वाली परवीन ने कोतवाल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसका परिवार भूत बंगला वार्ड नंबर 20 में रहता है। उसका पति अनीस मियां भाजपा में सक्रिय सदस्य हैं। वही उसने हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में चुनावी समर्थन किया था। जिसकी वजह से आस पड़ोस के कड़ी नाराजगी रखते थे,

 

और अनीस मियां से रंजिश रखने लगे। पीड़ित पत्नी ने बताया कि बीती पांच अप्रैल की देर शाम लगभग सात बजे वह और उसका पति अपनी दुकान के पास खड़े हुए थे।इसी बीच उसके के मौहल्ले के रहने वाले यूनुस उसकी पत्नी रेशमा और उसका सगा भाई इरफान के अलावा दो अन्य साथी लाठी डंडों के साथ वहां पहुंचे और चुनावों में भाजपा को समर्थन देने की वजह से गाली गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान युनूस ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई।

 

वही आरोपी महिला के कानों की बालियां भी उतार कर ले गए। वही महिला ने बताया कि घटना के दूसरे दिन जब पति अस्पताल गए हुई थे तो हमलावरों ने एक अन्य के साथ घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की। जिसमें उसके पुत्र और पुत्री को चोटे आई है।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर युनूस शकील,व बेबी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक दिनेश परिहार को सौंपी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!