आपस में लड़े दो किराएदार छत से गिरकर गर्भवती महिला की मौत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों के आपसी विवाद में एक महिला की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई।

 

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत उजाला नगर में एक मकान में रह रहे दो किरायेदारों में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई,

 

जिसमें एक किराएदार के द्वारा दूसरे किराएदार को छत से फेंक दिया या वह किरायदार स्वयं छत से नीचे गिर गई, इसकी जांच अभी जारी है, लेकिन किराएदार के छत से नीचे गिरकर काफी गंभीर रूप से घायल हो गई,

 

जिसको समय रहते चिकित्सा के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 5 माह की गर्भवती भी थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!