Breaking News

पार्किंग व्यवस्था चौकस करने के लिए डीएम ने कसी कमर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

डीएम वंदना स्वयं अफसरों की टीम के साथ पहुंची स्थलीय निरीक्षण पर 

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) अल्मोड़ा नगरीय क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था चौकस करने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कमर कस ली है। पिछले दिनों पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश देने के बाद डीएम अफसरों की टीम के साथ चिह्नित स्थानों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची और जगह जगह उन्होंने निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सिकुड़ा बैण्ड उस जगह पर जायजा लिया, जहां से लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2017 में 1123 मीटर लम्बी टनल का निर्माण प्रस्तावित था। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस टनल के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए इसका प्रस्ताव वर्तमान दर के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को प्रेषित किया जाय। इसके बाद जिलाधिकारी ने सिकुड़ा बैण्ड के निकट वाहन पार्किंग के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि इस स्थल पर पहाड़ी से गिर रहे मलबे से सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान धारानौला स्थित लोक निर्माण विभाग डामर स्टोर स्थल का निरीक्षण करते हुए इस स्थल को बहुमंजिली पार्किंग के लिए उपयुक्त बताया। इसका प्रस्ताव तैयार कर डामर स्टोर को टाटिक में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने करबला तिराहा के डंपिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण कर इस भूमि को शीघ्र ही समतलीकरण करके व्यवसायिक वाहनों, ट्रकों की पार्किंग के लिए तैयार करने के निर्देश एनएच अधिकारियों को दिये और अधिशासी अभियन्ता को बहुमंजिला पार्किंग बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त राजकीय इण्टर कालेज में निकट वर्तमान में नगरपालिका के पार्किंग स्थल का विस्तारीकरण करने के संबंध में नगरपालिका को निर्देश दिये।

 

नगर में टम्टा धर्मशाला एवं केएमओयू के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केएमओयू बस स्टेशन में बहुउद्देशीय पार्किंग निर्माण के सम्बन्ध में तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका व प्रबन्धक केएमओयू को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। इस बीच जिलाधिकारी जिला राजकीय संग्रहालय स्थल पर भी वाहन पार्किंग के सम्बन्ध में भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। राजकीय बालिका इण्टर कालेज के निकट प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस स्थल का एक प्रस्ताव तैयार करें।

 

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया और धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को जून माह तक प्रत्येक दशा में भवन निगम को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सहित लोनिवि, पर्यटन, राजस्व, पेयजल निर्माण निगम, पुलिस, शिक्षा, संस्कृति, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाददाता एम सलीम खान की रिपोर्ट

और पढ़ें

error: Content is protected !!