Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

दिव्यांगों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,,सत्यापन के नाम पर शोषण करने का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिव्यांगों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगों ने सत्यापन के नाम पर शोषण करने का लगाया आरोप

दिव्यांगों से मांगा जा रहा आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कटवाये जाते हैं दिव्यांगों को चक्कर

काशीपुर-(सुनील शर्मा) दिव्यांगों ने सत्यापन के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मूक बधिरों के लिए अलग से आयोग बनाने की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

 

सोमवार को उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एमए राहुल के नेतृत्व में दिव्यांगों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आये दिन सत्यापन के नाम पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को परेशान किया जा रहा है।

 

दिव्यांगों से आय प्रमाण पत्र मांगा जा रहा जो तहसील द्वारा जल्दी से जारी नहीं किया जाता है। आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिव्यांगों को चक्कर कटवाये जाते हैं। प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!