रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) विधानसभा चुनावों में अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत करना सांसद प्रतिनिधि को भारी पड़ गया। भाजपा विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के कार्रवाई शुरू कर दी गई है।नगर के ट्रांजिट कैंप के रहने वाले सांसद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता को सांसद अजय भट्ट ने उनके पद से हटा दिया है। जिसके आदेश की प्रति नगर निगम को भेजी गई है।
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सांसद ने वार्ड नंबर 4 ट्रांजिट कैंप के रहने वाले सांसद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता को विधानसभा चुनावों में भाजपा विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। वही इसकी लिखित सूचना नगर निगम रुद्रपुर के नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और मेयर रामपाल सिंह को दे दी गई है।



Skip to content











