Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

भाजपा का अंतिम निर्णय,,दोबारा उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री बने पुष्कर सिंह धामी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है। जैसा कि कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा हाईकमान पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से प्रदेश की बागडोर सौंप सकती है

 

वैसा ही हुआ। दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। मतगणना के 10 दिन बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। हालांकि सीएम की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी काफी सुर्खियों में था। लेकिन धामी बाज़ी मारने में कामयाब रहे हैं।

 

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक धन सिंह रावत और सतपाल महाराज सहित एक दर्जन बड़े चेहरे मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे। दोपहर बाद देहरादून से आ रही खबरों ने धामी के नाम की पुष्टि की।

खटीमा से चुनाव हार गए थे धामी
पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था। धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। लेकिन उनका मरतबा इस हार के बावजूद भाजपा संगठन में कम नहीं हुआ। युवा औऱ ऊर्जावान चेहरा होने का फायदा उन्हें मिला। हालांकि पुष्कर सिंह धामी को नियमानुसार विधायक होना आवश्यक है जिसके लिए 6 माह के भीतर उत्तराखंड की किसी भी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!