लुकास टीवीएस कंपनी के कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर दिया धरना….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) लुकास टीवीएस कर्मचारियों कर्मचारी द्वारा कर्मचारी हितों के लिए वर्ष 2016 में एक गठन का संगठन का गठन किया गया जो लुकास टीवीएस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड के नाम से बनाई गई लेकिन प्रबंधक द्वारा आज तक यूनियन को मान्यता नहीं दी गई लेकिन प्रबंधक द्वारा स्वयं उत्तराखंड से यूनियन पंजीकृत के लिए श्रम विभाग में फाइलें लगाई गई है उत्तराखंड से पंजीकृत यूनियन द्वारा अपने संगठन के कर्मचारियों हितों के लिए दिनांक 13/ 11 /2017 में 3 वर्षों के लिए मांग पत्र दिया गया लेकिन न प्रबंधक द्वारा मांग पत्र पर विचार किया गया और ना ही श्रम विभाग द्वारा कोई ठोस कदम उठाकर मांग पत्र को माननीय श्रम न्यायालय से संदर्भ किया गया

 

उसके पश्चात दिनांक 09 /03 /2021 को 1 वर्ष के मांग पत्र दिया गया लेकिन उस पर भी आज तक कोई विचार नहीं किया गया कर्मचारियों के दिन प्रतिदिन झूठे आरोप लगाकर 01/10/2018 को भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर देहरादून श्रमिक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था जिसमें भारतीय मजदूर संघ की इकाई होने के नाते लुकास टीवीएस मजदूर संघ द्वारा भी भाग लिया गया और श्रमिक आक्रोश रैली के पंपलेट कंपनी स्विफ्ट समाप्त होने के बाद बांटे गए जिसमें कारखाना प्रबंधन द्वारा 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया और निलंबित किया जा रहा है कर्मचारियों को झूठा हवाला देते कर्मचारियों स्थाई नियोजन पत्र न देकर फिक्स टर्म का पत्र दे कर कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है

 

प्रबंधक द्वारा दिनांक 8 मार्च 2019 को खुद की बनाई गई कमेटी के साथ समझौता किया गया लेकिन समझौते के अनुसार वर्ष 2019 से हमारे संगठन से रिकवरी की जा रही है लेकिन हमारे संगठन के सदस्यों को कोई लाभ भी नहीं दिया जा रहा है संगठन  द्वारा आज दिनांक 21/03/2022 से श्रम विभाग में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए जिस में उपस्थित संगठन अध्यक्ष मनोहर सिंह,

 

महामंत्री बसंत गोस्वामी, उप मंत्री राजेश शर्मा, मोहित जोशी ,अर्जुन सिंह ,प्रदीप पंत ,आनंद ,देवेंद्र मनराल, अरविंद, उपेंद्र ,नवीन, ललित कुमार ,धन सिंह ,और समर्थन में जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ गणेश मेहरा जी, आनंद उनियाल अध्यक्ष ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन, गोविंद चंद्र पाठक कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिटानिया, दिनेश चंद्र विद्याल उपाध्यक्ष ब्रिटानिया अमरिक सिंह महामंत्री पारले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड सितारगंज, वीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष ट्रक मजदूर संघ दलजीत सिंह अध्यक्ष इंटक मजदूर संघ शिव नारायण मिश्रा अनूप कुमार इंटर मजदूर संघ ,आदि उपस्थित रहे। धरना स्थल में पुलिस प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को जबरन धरना स्थल से उठाने का दबाव बनाया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!