Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

नैनीताल पुलिस ने खोया युवा चोकी इंचार्ज,जांबाज उपनिरीक्षक को दी गई अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बैराज में डुबते व्यक्ति को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी काठगोदाम चौकी प्रभारी ने

पुलिस शिकायत प्राधिकरण के कर्मी को बचाने के दौरान हुआ था हादसा

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) अपने कर्तव्य की निष्ठा के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक और जांबाज उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह की मौत हो गई। अपने ही एक साथी को बचाने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस जांबाज पुलिस अधिकारी को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शस्त्र झुकाकर इस जांबाज उपनिरीक्षक को सलामी दी गई। हल्द्वानी कोतवाली में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने इस जांबाज पुलिस अधिकारी को उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह को पुष्प चक्र अर्पित किया।

 

बीते शनिवार को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह गौला बैराज में गश्त कर रहे थे। वही बेराज में मौजूद लोगों को बासर कर रहे इस जांबाज उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने देखा कि पुलिस शिकायत प्राधिकरण में संविदा कर्मी दीपक बेराज में छलांग लगा रहा है। जिसके बाद अमर पाल सिंह और जल पुलिस का एक सिपाही बेराज में कूद पड़े। लेकिन इस दौरान दीपक की जान तो बच गयी,

 

लेकिन काठगोदाम चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह ने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।इस प्रयास में अमर पाल सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वही उन्हें अंतिम विदाई दी गई।अमर पाल सिंह के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली लाया गया। जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित अन्य आला अधिकारियों ने और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह,सीओ आपरेशन नितिन लोहनी,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह, कोतवाल संजय कुमार,एस ओ नीरज भाकुनी, समाज सेवी हरविंदर सिंह चड्ढा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!