Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को किया बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। गुरुचरण सिंह पुत्र (सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर थाना कुंडा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम कुंडा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र गुरदीप सिंह अपहरण कर ले गया है।

 

तहरीर के आधार पर धारा 363 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में अपहृत लड़की की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

टीम द्वारा अभियुक्त सुखदेव सिंह को कालागढ़ जिला बिजनौर स्थित ग्राम चंपतपुर चकला गंगापार से गिरफ्तार करते हुए लड़की को उसके चंगुल से बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त मुकदमे में धारा 366 आईपीसी एवं पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

 

अभियुक्त को रिमांड हेतु  न्यायालय भेजा जा रहा है तथा लड़की को मेडिकल के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। टीम में उप निरीक्षक मनोहर चंद, उप निरीक्षक कौशल भाकुनी, कां. 575 त्रिलोक सिंह, महिला कां सहाना परवीन शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!