रुद्रपुर-(एम सलीम खान) होली पर्व के अवसर पर रुद्रपुर में भाजपा विधायक शिव अरोरा के आवास एलायंस कालौनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं सहित भारी संख्या में शिव समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल की बौछार की वही जमकर वहां मौजूद लोगों होली के गीतों पर झूमे।इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर जीत का प्रतीक का त्योहार है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की।इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, ललित बिष्ट, राजेश यादव, पीसी भट्ट सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
इसके अलावा किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहां सौरभ बेहड ने लोगों को गुलाल अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि सभी लोग इस त्योहार को आपसी समन्वय और सद्भाव से मनाए। उन्होंने कहा कि दिलों में पैदा ईष्र्या और भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारे का संदेश दे। इस दौरान सौरभ बेहड, आकाश ढींगरा, श्रीमती मीना बेहड सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कैंप कार्यालय पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज होली पर्व के अवसर पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार हो। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी समन्वय और सद्भाव का प्रतीक है। इसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए। वही युवा नेता संजय ठुकराल ने भी सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
वही वहां मौजूद लोगों को गुलाल अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की धर्म पत्नी कोयल ठुकराल ने भी वहां मौजूद लोगों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद थे।

Skip to content











