Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

शिव की जीत पर बधाई देने वालों का तांता जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। परिणाम घोषित होने के बाद से उनके आवास पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था जो अभी तक बदस्तूर जारी है। विभिन्न स्थानों पर जहां उनके स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वहीं  उनके आवास पर भी सुबह से लेकर रात तक बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

 

बता दें भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने करीब बीस हजार वोटो ंसे जीत दर्ज की है। बधाई देने पहुंच रहे शुभचिंतकों के साथ विधायक अरोरा सादगी के साथ मिलकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही यह जीत हासिल हुई है। उन्हें विजयी बनाने में जिन लोगों ने भी अपना योगदान दिया है उसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे। अरोरा ने कहा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन एक करके इस चुनाव में जीत दिलाई है।

 

 अरोरा ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा करके सेवा का मौका दिया है। एक एक वोट की कीमत वह विकास के रूप में चुकायेंगे। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। रूद्रपुर को विकास का माॅडल बनाया जायेगा। रूद्रपुर की समस्याओं से वह अच्छी तरह वाकिफ हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद से ही इन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास शुरू कर दिये जायेंगे। उनका एक एक पल जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। जनता को शिकायत का कोई मौका नहीं दिया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!