Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर से लौटते समय गदरपुर के नजदीक हुआ हादसा

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यहां एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के परिजनों को इस मामले की सूचना दी गई।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हाल निवासी गंगापुर रोड निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला एक मेडिसिन कंपनी में कार्यरत था। बीती देर रात वह किसी कार्य को पूरा कर वापस स्कूटी से रुद्रपुर लौट रहा था।इसी बीच काशीपुर की ओर से रुद्रपुर आ रहें गदरपुर से कुछ दूरी एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।

 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक के पास से कुछ कागजातों से उसकी पहचान के बाद उसके परिवार को मौत की सूचना दी गई। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और युवक का शव देख रोने बिलखने लगें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!