Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को मिला सम्मान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पीएम मोदी ने दिया पीएचडी अवार्ड क्राइम विषय पर शोध के लिए सम्मान

देहरादून-(एम सलीम खान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय भवन राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्री प्रदान की।

 

पीएम मोदी ने कुमाऊं मंडल के डीआईजी निलेश आनंद भरणे को पीएचडी अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड काम्प्रोटिव स्टडी आफ लाई डिटेक्शन टेक्नोलॉजी इन क्राइम केस विषय पर शोध के लिए दिया गया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुज़रात राज्य के राज्यपाल देवव्रत आचार्य, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल उपस्थित थे।

 

निलेश आनंद भरणे 2005 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी है। फोरेंसिक मनोविज्ञान में पीएचडी करने वाले भरणे देश के पहले आईपीएस अधिकारी है। वही इनके द्वारा नागपुर युनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में एमए एमफिल भी किया गया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस उपलब्धि पर डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को अपनी शुभकामनाएं दी।

 

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके शोध का उपयोग पुलिसिंग के कार्यों में किया जाएगा। आपको बता दें कि डीआईजी निलेश आनंद भरणे इस समय कुमाऊं मंडल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि कुमाऊं के लिए गौरव पूर्ण हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!