कालाढूंगी-(जुबैर आलम) कालाढूंगी के पवालगढ़ ग्राम पंचायत में गरीब किसान परिवार ने भू माफियो से अपनी जमीन बचाने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई । जानकारी के अनुसार पवालगढ़ तहसील कालाढूगी जिला नैनीताल के निवासी अनील पूरी ने मंगलवार को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत,डीएम,धीरज गर्ब्याल,एसएस पी,पंकज भट्ट सहित कालाढूंगी थाने को अपनी पत्नी के नाम से एक शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराते हुए कहा कि उनका परिवार पुश्तैनी कृषक है।
उनके परिवार की आजीविका कृषि पर ही निर्भर है। प्रार्थी ने अपनी भूमी की मैड में आम व अमरूद और शहतूत के पेड़ लगाये है। सोमवार को जब प्रार्थी की पत्नी जब अपने खेत पर किसी कार्य से गयीं थी तो पड़ोस में रहने वाला रिजोर्ट का मेनेजर मोहन मसीह व रिजोर्ट स्वामी रवि गुप्ता ने डोल में लगे हुये आम अमरूद व सहतूत के पेड़ों को आरी से काटकर फेक दिया।


तथा मना करने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये कहा की अभी तो तुम्हारी डोल की काटी है, कल को तुम्हारी जमीन पर ही कब्जा कर लेगें तथा कहने लगे कि हमारी बहुत उँची राजनीतिक पहुँच है। तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते। तथा कहा कि तुम्हें हम तेरे पति अनीलपूरी को गाड़ी से कुचलकर मार देगें तथा एक्सीडेंट का केस बनाकर जमानत करवा लेगें। किसान परिवार ने उक्त मामले की जांच कर करवाई करने की गुहार लगाई है।

Skip to content











