एक रात में चार मामलों को लेकर पुलिस की सतर्कता पर खड़े हुए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शहर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं। नगर में एक ही रात में चार अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में दो हत्याएं हो गई। वही जिला मुख्यालय में निर्धारित समय के बाद डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर कुछ दबंग लोगों ने पथराव कर दिया।

 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए एक युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।अहम पहलू यह है कि जनपद में मौजूदा समय में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिसके चलते प्रशासन और पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रही है। इसके बाद भी जिले में हो घटनाएं पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जनपद में रविवार रात को अलग-अलग हिस्सों में घटित हुई घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वही इन घटनाओं में लिप्त आरोपियों ने जिले की कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर अपनी दबंगई दिखाने में दिखाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

 

नगर की आदर्श बंगाली कालोनी में एक कार्यक्रम में निर्धारित समय के बाद बज रहे डीजे को बंद करने गए पुलिस कर्मियों पर वहां मौजूद भीड़ ने पथराव किया। वही पुलिस को भीड के विरोध का सामना करना पड़ा। अराजक तत्वों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके अलावा नैनीताल रोड पर स्थित सबसे अधिक भीड भाड वाले चौक से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक युवक की हत्या कर दी गई।

 

इस चौक पर हर समय पुलिस का कड़ा पेहरा रहता है। वही भीड भी रहतीं हैं। विवाह समारोह में शामिल होने आए एक युवक की यही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वही पुलिस के वह दावे हवाई साबित हो रहें हैं जिनमें पुलिस कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की बात कहती हैं।नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं तो पुलिस की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!