प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार-शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-(सुनील शर्मा) सोमवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे काशीपुर पहुंचे। रामनगर स्थित एक होटल के सभागार में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च को आने वाले चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है।

 

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कोरोना वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के बीच कोविड की गाईडलाईन के बीच चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद अदा किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर सी प्लेन उतरने का जो राज्य सरकार का प्रस्ताव था उसे केंद्र ने स्वीकृति दे दी है।

 

हमारी राज्य सरकार ने उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता तथा गूलरभोज जलाशय के अलावा ऋषिकेश तथा टिहरी के जलाशय में सी प्लेन उतरने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था जिसे कि केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार का उत्तराखंड की जनता तथा राज्य सरकार की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के गूलरभोज और नानकमत्ता जलाशय में जल्द ही सी-प्लेन उतरेगा जिसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गयी है।

 

जिस संस्था को यह कार्य किया गया है और जो संस्था इस कार्य को पूरा करेगी उसके और राज्य सरकार के बीच अनुबंध जल्द होने जा रहा है। उन्होंने 10 मार्च को आने वाले चुनाव के नतीजों के बारे में कहा कि 10 मार्च के बाद प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद संभवतः मई-जून में जिले के इन दोनों ही जलाशयों पर सी प्लेन उतारकर जिले की जनता को यह सौगात दे दी जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!