Breaking News

अधिवक्ताओं ने गर्भवती को ब्लड और आर्थिक सहायता दे कर पेश की मिसाल……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर में मास्क बेचने वाले एक श्रमिक की गर्भवती पत्नी को मदद पहुंचाते हुए, वकीलों ने अहम मिसाल पेश की है।

 

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के रहने वाले श्रमिक प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी धर्म पत्नी को प्रसव के दौरान खून की जरूरत थी।

 

यह बात प्रमोद कुमार ने जिला न्यायालय के अधिवक्ता प्रेमलता और पूजा शर्मा और वरिष्ठ लेखाकार शिव शंकर चावला को बताई तो जिस फौरी तौर इन लोगों ने उसकी धर्म पत्नी को बचाने के लिए एक यूनिट ब्लड और चार हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। वही उनकी यह पहल काबिले तारीफ है। श्रमिक प्रमोद कुमार ने तीनों का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!