Breaking News

डीआईजी बरिदरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ 122 का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर-(एम् सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बरिंदरजीत सिंह की अध्यक्षता में गांधी हॉल गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में डायल- 112 का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनपद के डायल -112/ जिला नियंत्रण कक्ष /समस्त चीता/ मोबाइल हाईवे पेट्रोल/ सीटी पेट्रोल/ ट्रैफिक पुलिस/फायर सर्विस के कुल 382 पुलिस कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  हरीश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक संचार  आरडी मठपाल, क्षेत्राधिकारी यातायात  आशीष भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी पंतनगर =अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  वंश बहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, प्रभारी निरीक्षक पंतनगर आर एस डांगी, निरीक्षक संचार  विजय अधिकारी, पीआरओ  अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के संबोधन से प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को आम जनमानस से कैसी शालीनता से बात की जाए इसकी जानकारी हेतु भारतीय प्रबंधन संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा सॉफ्ट स्किल टॉपिक पर व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात आम जनता के जीवन बचाने हेतु एसडीआरएफ 31 वी वाहिनी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा डायल- 112 की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण तथा डायल -112 का ˌडे᠎̮मˈस्‍ट्रेश्‌न्‌ दिया गया।

 

तत्पश्चात अंतिम व्याख्यान मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर एवं उनकी टीम द्वारा सिलेंडर में आग व अन्य आग को बुझाने का तरीका बताया गया। अंत में पुलिस महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चीता/ हाईवे पेट्रोल/ सीटी/ पेट्रोल में ₹ ड्यूटीरत कार्मिकों को पीड़ित/ असहाय /शिकायतकर्ता की समस्या /सूचना पर त्वरित/ उचित/ कार्यवाही/ शालीनता मापन का प्रयोग कर जिससे उत्तराखंड पुलिस का स्लोगन मित्रता सेवा सुरक्षा  को चरितार्थ किया जा सके। इस प्रशिक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारी / थानाध्यक्षों पुलिस अधीक्षक नगर काशीपुर/ रुद्रपुर, द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!