Breaking News

ठुकराल ने शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में की पूजा अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 5 स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने  मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाले क्रिया कलापों से मन में नई उर्जा का संचार होता है।

 

धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी सदभाव और धार्मिक भावनों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए समय समय पर धार्मिक आयोजन जरूरी है।

 

धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति और धर्म की राह पर चलने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर संगम अरोरा, करण भसीन, मनोज गाबा, डंपी चोपड़ा, सागर अरोरा, बंटी कोली, सुल्तान सिंह आदि भी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!