Breaking News

सपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

तड़के सुबह गुरुद्वारे में मथा टेक कर घर वापसी के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने की जानलेवा हमले की कोशिश

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) समाजवादी पार्टी के नेता और रुद्रपुर विधानसभा से सपा उम्मीदवार रहें सतपाल सिंह ठुकराल पर अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने जान लेवा हमला का प्रयास किया है। एसपी ठुकराल सुबह तड़के गुरुद्वारे में मथा टेक कर घर वापसी कर रहे थे।

 

इसी दौरान बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। यह जानकारी देते हुए सपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल ने बताया कि वह रोज की तरह तड़के सुबह गुरुद्वारे में मथा टेकने गए थे।

 

अरदास के बाद वह घर वापसी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने जिनके पास अवैध हथियार भी थे उन्होंने उन पर हमला करने का प्रयास किया।एस पी ठुकराल ने बताया कि उन्होंने दौड कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। वही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बातचीत करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी जमीन हड़पने के लिए उन पर हमला करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग उठाई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!