राज्यकर विभाग की बड़ी कार्येवाही,टैक्स चोरी की सूचना पर गोदाम में छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

राज्य कर विभाग की टीम ने पहले देर रात छापा मारा

व्यापारियों के कड़े विरोध के बाद दोपहर को जांच के लिए पहुंची टीम

किच्छा-(एम् सलीम खान) पान मसाले की टैक्स चोरी की सूचना पर राज्य कर विभाग की टीम ने शहर के एक बड़े गोदाम में छापा मारा। यहां के एक बड़े व्यापारी के गोदाम में छापा मारी की इस कार्रवाई से व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम में रखें स्टाक की जांच करते हुए वहां मौजूद दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।

 

इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। गुरुवार की राज्य कर विभाग की टीम ने किच्छा पहुंचकर थोक व्यापारी रोशन सिंघल के किच्छा बाईपास रोड पर स्थित गोदाम में छापा मारकर गोदाम खुलवाने की कोशिश की। विभागीय टीम व्यापारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले लिया और गोदाम पर पहुंची। वही इसकी सूचना स्थानीय व्यापारियों को मिली तो वह भी गोदाम पर पहुच गए।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज अन्य व्यापारी नेताओं के साथ गोदाम पर पहुंचे और उन्होंने सारी जानकारी ली। जिसके बाद टीम से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने जमकर टीम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। हंगामा देख वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही राज्य कर विभाग की टीम ने बताया कि किच्छा के कुछ व्यापारियों द्वारा टैंक्स चोरी की सूचना मिलने के बाद इस कारवाई को अंजाम दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!