रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि राज्य में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने दावा किया कि रुद्रपुर से भी इस बार कॉन्ग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी श्रीमती शर्मा भदईपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी
इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया बाद में श्रीमती शर्मा ने विधानसभा चुनाव में अपार समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए जनता का धन्यवाद दिया


उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी जनता जनार्दन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और उनके समर्थन में आकर उनका हौसला बढ़ाया जिसके लिए वे उन का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हैं श्रीमती शर्मा ने कहा कि विधायक बनने और कांग्रेस की सरकार आने के बाद रुद्रपुर का ऐतिहासिक विकास कार्य करेंगी इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Skip to content











