मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भाजपा ने पूर्व में भी साठ पार का नारा दिया था और चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
प्रदेश में भाजपा साठ पार का आंकड़ा पूरा करने जा रही है। हरीश रावत के ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर दिए गए बयान को मुख्यमंत्री धामी ने हास्यास्पद बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वह बुरी तरह हार रही है। हरीश रावत के अनर्गल बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है


और हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

Skip to content











