Breaking News

ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 12 साल से फरार हत्यारोपी को नानकमत्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा ने किया मामले का खुलासा

दस हजार रुपए  का ईनाम भी घोषित था आरोपी पर

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) साल 1995 से आपसी विवाद में जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचयी थाना नानकमत्ता व अन्य ने मख्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी उपरोक्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी।इस मामले में थाना नानकमत्ता पुलिस ने मुकदमा संख्या 310/1995 धारा 302/34 आईपीसी दर्ज किया कर जरनैल सिंह सहित अन्य लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने इस मामले में जरनैल सिंह आदि को दोषी करार दिया था।इस मामले की अपील जरनैल सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में कर जमानत हासिल कर ली थी।

 

वही इस अपील को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही जरनैल सिंह अपने पूरे परिवार सहित नानकमत्ता से फरार हो गया था। हत्यारोपी जरनैल सिंह लगभग 12 सालों से लगातार फरार चल रहा था। वही इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह सहित अन्य की गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।इस मामले को लेकर उपपुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने जरनैल सिंह पर दस रुपए का इनाम घोषित कर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा व पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया कर थाना नानकमत्ता प्रभारी केसी आर्या को जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारी केसी आर्या ने मुखबिर को सतर्क करते हुए सुरागसी-पतारसी कर मामले की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि जरनैल सिंह उपरोक्त अपने पूरे के साथ आभोर फाजिल्का पंजाब में रह रहा है।इस मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उप निरीक्षक जावेद मलिक, सिपाही आसिफ हुसैन, सिपाही नवनीत कुमार को उक्त इनामी जरनैल सिंह की तलाश और गिरफ्तारी के उसी पते पर रवाना किया गया।

 

उप निरीक्षक जावेद मलिक सिपाही आसिफ हुसैन व नवनीत कुमार द्वारा ठोस पतारसी सुरागसी के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 22 फरवरी को जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिच ई थाना नानकमत्ता को उसके हाल पते ग्राम कडक्डा सिंह डाडी थाना सिटी एक तहसील आभोर जिला फाजिल्का पंजाब राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उसे उप कारागृह हल्द्वानी भेज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी केसी आर्या,उप निरीक्षक जावेद मलिक, सिपाही आसिफ हुसैन, नवनीत कुमार शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!