जनपद में हल्की फुल्की बारिश की संभावना,बढ़ेगी सकती ठंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 हल्की बूंदाबांदी के आसार बढ़ेगी ठंड

 रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिले में हल्की फुल्की बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना है। तराई में बीते मंगलवार को तेज धूप के बाद ठंड का असर कम हुआ है। वही शाम को आसमान में बादल छाए रहे। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की फुल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

 

मंगलवार को तेज धूप खिलने के बाद भी दिन भर तेज गति से हवाएं चलने से शाम तक ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में कहीं कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वही बृहस्पतिवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और धूप खिलने से ठंड तेजी से सम्पात हो जाएगी।

 

जिले में अधिकतर तापमान 23.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस,आद्ता 52 प्रतिशत और हवा की गति 12.8 किमी प्रतिघंटा उत्तर पश्चिम की दिशा से रही। वही सूर्योदय सुबह 6.45 और सूर्यास्त 6.07 पर होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!