रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) अब कक्षा एक के छात्रों को बेसिक और व्यावहारिक शिक्षा के लिए आरोही पुस्तक पढ़ाई जाएगी। इसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा एक में नये प्रवेश लेने वाले छात्र छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किया है। इस किताब से नये शैक्षणिक सत्र में अप्रैल से कक्षा एक के छात्रों को पहले तीन महीने की पढ़ाई कराईं जाएगी।
जिससे उन्हें पढ़ाई की बेसिक जानकारी के साथ ही व्यावहारिक जानकारियां दी जाएगी। इस पुस्तक को संमग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक के नये छात्र छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अप्रैल से जून महीने तक सभी बच्चों को इस पुस्तक के जरिए से पढ़ाई कराईं जाएगी।यह पुस्तक बच्चों के लिए काफी ज्ञानवर्धक साबित होगी और इससे बच्चों को अक्षर ज्ञान से लेकर स्वच्छता आदि की जानकारी दी जाएगी।


शिक्षा विभाग की ओर से यह पुस्तक सभी ब्लाकों के प्रथामिक विद्यालयों में वितरित की जाएगी।उप शिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही ने बताया कि इस पुस्तक के जरिए से कक्षा एक के नये प्रवेश लेने वाले बच्चों को पहले तीन महीने पढ़ाई जाएगी।एस सी ई आर टी के जरिए से आरोही पुस्तकें उपलब्ध हो गई है और इसे अप्रैल में सभी प्रथामिक विद्यालयों में वितरित कर दी जाएगी। इस पुस्तक से शिक्षा हासिल कर बच्चों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Skip to content











