बेरोजगारी झेल रहे युवाओ को मिलेंगे नये नये रोजगार के अवसर
रामनगर में पांच साल मेहनत कर रणजीत रावत ने कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया


रामनगर-(सलीम अहमद) जनता का आभार व्यक्त करते हुए महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि मालधन विकास का जो रणजीत सिंह रावत ने तैयार किया था। उसी मॉडल से मालधन को टूरिस्ट स्पॉट बनाया जायेगा और बेरोजगारी झेल रहे युवाओ को नये नये रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपको बता दे कि रामनगर सीट एक हॉट सीट रही हैं रणजीत सिंह रावत ने रामनगर में पांच साल मेहनत कर कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया था
लेकिन रामनगर में कांग्रेस में चली उठापक को देखते हुए महेंद्र सिंह पाल को रामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करते हुए रणजीत सिंह रावत को सल्ट से अपना प्रत्याशी घोषित किया आपको बता दे कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले रणजीत सिंह रावत के ही नृतेत्व में ही महेंद्र पाल ने चुनाव लड़ा हैं।
रामनगर की जनता का भी भरपूर समर्थन मिला। आज मालधन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करने पहुँचे महेंद्र सिंह पाल ओर रणजीत सिंह रावत दोनों ने जितने की ताल ठोकते हुए कहा कि जनता ने हमे भरपूर प्यार दिया है। मालधन में चौमुखी विकास होगा।

Skip to content











