संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की फांसी से लटक कर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कशिपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर के आईटीआई थाने के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में फैक्ट्री में कार्यरत युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल मूल रूप से पड़ोसी जिले नैनीताल बेतालघाट के रहने वाले चंदन सिंह वोहरा की 3 पुत्रियां काजल, कविता तथा साक्षी वोहरा काशीपुर में ग्राम बघेलेवाला में किराए के मकान में रहकर महुआखेड़ा गंज में चिप्स बनाने वाली शानदार कंपनी नामक एक फैक्ट्री में पिछले 9 माह से नौकरी करती थी।

कविता बोहरा ने बताया कि बीते रोज वह और उसकी बहन साक्षी ड्यूटी पर गए थे जबकि काजल घर में अकेली थी। उसने बताया कि 11:30 बजे दिन में वह अपनी दोनों बहनों के लिए खाना लेकर गई थी। उसके बाद 1:30 बजे फोन पर उनकी काजल से बात हुई तथा शाम को 4:00 बजे सामान लेने पास ही में एक दुकान पर देखी गई। शाम को 7:00 बजे जब दूध वाला घर में दूध देने आया तो काजल ने दरवाजा नहीं खोला। तब तक वह और उसकी बहन साक्षी भी आ गयीं थे।

दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद संदेह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तथा आसपास के लोगों ने पड़ोस के घर में से सहारा लेकर कमरे की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि काजल दरवाजे के सहारे फांसी लगाए खड़ी है।

 

जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा उसको निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काजल की मौत हो चुकी थी। काजल चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। सूचना मिलने पर काजल के माता पिता और परिवार के अन्य लोग देर रात काशीपुर पहुंचे। काजल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका काजल के परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!