धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुदपुर-(एम सलीम खान) आवास विकास स्थित संत रविदास मंदिर में आज संत रविदास जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। आज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के बाद लंगर प्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।मंदिर व्यवस्था देख रही श्री संत रविदास जन कल्याण समिति के प्रबंधक रामस्वरूप भारती नें संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म काशी (बनारस) में चर्मकार परिवार में हुआ संत रविदास का साहित्य जीवन की स्वीकृति का साहित्य है,

उसमें पीड़ित जन का आक्रोश और आवेश, सुखी समाज की आकांक्षा, और शोषक श्रेणी के प्रपंचों पर आघात है, और सबसे बढ़कर समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि महान संत रविदास जी ने ऊंच-नीच अवधारणा और पैमाने को पूरी तरह उलट दिया। संत रविदास कहते हैं कि जन्म के आधार पर कोई नीच नहीं होता है, बल्कि वह व्यक्ति नीच होता है,

 

जिसके हृदय में संवेदना और करुणा नहीं है-महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि संत रविदास जी का मानना है कि व्यक्ति का आदर और सम्मान उसके कर्म के आधार पर करना चाहिए, जन्म के आधार पर कोई पूज्यनीय नहीं होता है. बुद्ध, कबीर, फुले, आंबेडकर और पेरियार की तरह रैदास भी साफ कहते हैं कि कोई ऊंच या नीच अपने मानवीय कर्मों से होता है,तनेजा नें कहा कि रविदास एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं,

जहां संपत्ति पर निजी मालिकाना नहीं होगा, समाज अमीर और गरीब में बंटा नहीं होगा, कोई दोयम दर्जे का नागरिक नहीं होगा और न ही वहां कोई छूत-अछूत होगा.इस दौरान सरपरस्त प्रबंधक रामस्वरूप भारती, कांग्रेस प्रदेश सचिव परिमल राय नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, महामंत्री रंजीत सिंह राणा, कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा, वकांग्रेस नेता सुनील आर्या,समिति अध्यक्ष नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह, कोशायध्यक्ष राकेश सिंह, डीपी सुमन, समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!