Breaking News

गुरु रविदास जयंती पर बोले ठुकराल सभ्य समाज की कल्पना के विचारक थे संत रविदास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम सलीम खान) संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में समर्थकों ने सादगी के साथ मनाई। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके समर्थकों ने जगतपुरा स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया था। उन्होंने एक सभ्य समाज की न सिर्फ कल्पना की, बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष हैं, जिन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर दुनिया को एकता भाईचारे का संदेश दिया। 

लगभग 6 दशक तक समाज सुधारक, महान विचारक समाजसेवक के रूप में काम किया। उन्होंने समाज को मेहनत कर खाने ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता संजीव गुप्ता,अशोक यादव, बंटी कोली, आशीष छाबड़ा, दीवान सिंह रौतेला आदि समेत कई लोग मौजूद थे। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!