काशीपुर-(सुनील शर्मा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। बता दें कि काशीपुर विधानसभा वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 24,608 मतदाताओं में वृद्धि हुई है ! 2017 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर कुल मतदाता संख्या 1 लाख 50 हजार 812 थी !
इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या में 24,608 की बढ़ोतरी हुई है, यानी इस बार कुल 1 लाख 75 हजार 420 मतदाता काशीपुर का नया विधायक चुनेंगे ! बूथ संख्या-110 शमशुल उलूम हाईस्कूल काशीपुर को दिव्यांग बूथ, बूथ संख्या-42 गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर पश्चिमी भाग, बूथ-133 उत्तरांचल पॉवर कॉरपोरेशन काशीपुर, बूथ-168 रा0 मॉडल प्रा.स्कूल चैती फार्म को आदर्श बूथ बनाया गया।


आदर्श बूथ संख्या 42 श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान करने आने वाले मतदाताओं का स्वागत परियों के रूप में सजी छात्राओं द्वारा किया गया। जिससे मतदाता काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली।

Skip to content











