जिले में शांतिपूर्ण हुआ मतदान अब दस मार्च को होगा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

युवाओं में मतदान करें लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया

महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया मतदान में हिस्सा

पहली बार मतदान करने वाले लोगों ने विकास और रोजगार को किया मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) खिली धूप में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बिना किसी अड़चन के जमकर मतदान हुआ।साल 2017 के मतदान के मुकाबले लगभग चार फीसदी मतदान कम हुआ। जनपद के सभी नौ विधानसभा में 72.44 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सितारगंज विधानसभा में सबसे अधिक वोट पड़े। यहां 78.42 फीसदी मतदान हुआ।

 

चुनाव के नतीजों का अब इंतजार है। जनपद के 1488 बुथो पर सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।कोविड के कारण एक घंटा अतिरिक्त समय बढ़ा दिया गया था।शाम छह बजे तक तक मतदान होना था, लेकिन बुथो के अंदर प्रवेश कर चुके मतदाताओं के लिए शाम सात बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। सुबह आठ बजे से ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

 

अधिकतर बुथो पर लंबी लंबी कतारें लगी दिखाई दी। बिना किसी अड़चन के लोगों ने मतदान किया। हल्की-फुल्की घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों ने विकास और रोजगार के मुद्दों पर मतदान किया। वहीं दिव्यांग मतदाताओं ने स्वयं पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। बुजुर्गो ने भी बिना किसी अड़चन के सबसे पहले मतदान किया। वहीं स्थानीय प्रशासन ने हर पोलिंग बूथ पर पैनी नजर बनाए रखी।

 

जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह, उपजिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी व आर ओ ने भी जिले के पोलिंग बूथों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कुछ पोलिंग बूथों पर धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए उमड़ी भीड़ ने धीमी गति से चल रहे मतदान की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में 76.26 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

जिसमें सबसे अधिक मतदान सितारगंज के ही मतदाता निकलकर वोट डालने पहुंचे। जिले में 12.97 लाख से अधिक वोटर हैं। सोमवार को हुए मतदान में दूसरों नंबर पर खटीमा रहा। इसके बाद गदरपुर, नानकमत्ता, जसपुर, बाजपुर, किच्छा, रुद्रपुर और काशीपुर में वोट पड़े। यह भी पढ़ें जनपद ऊधम सिंह नगर की नौ विधानसभा में इन उम्मीदवारों का नसीब ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। रुद्रपुर विधानसभा सीट- भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा, कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा,आप प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल, बसपा के प्रत्याशी चन्द्रशेखर राव,सपा प्रत्याशी एस पी ठुकराल, एनडीपीएस प्रत्याशी सोनी श्रीवास्तव, भारतीय सुभाष सेना से गंगा सागर।

 

काशीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा,आप प्रत्याशी दीपक बाली, कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द, यूकेडी प्रत्याशी मनोज कुमार, बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज,सपा प्रत्याशी बलजिंदर सिंह। सितारगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा, बसपा के प्रत्याशी नारायण पाल, कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत पाल सिंह,आप प्रत्याशी अजय जयसवाल,सपा प्रत्याशी मोहम्मद अली, भारतीय सुभाष सेना प्रत्याशी रघुवीर सिंह।

 

गदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पाण्डेय, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन,आप प्रत्याशी सरदार जरनैल सिंह, बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह चौहान,सपा प्रत्याशी शहरुम अहमद, न्याय धर्म सभा प्रत्याशी लालबहादुर यादव। किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला, निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी, बसपा प्रत्याशी उबेद उल्लाह खां,आप प्रत्याशी कुतवत सिंह, पीपल्स प्रत्याशी रामनरेश दोहरे, यूकेडी प्रत्याशी जीवन सिंह नेगी,भाशपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह,हरेराम राय, रियाज़ अहमद। खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी, बसपा प्रत्याशी रमेश सिंह राणा, एआईएमआईएम प्रत्याशी आसिफ मियां,भासुस प्रत्याशी राजेश कुमार,सपा प्रत्याशी विजय पाल,आप प्रत्याशी एस एस कलेर,

 

निर्दलीय प्रत्याशी बाबू राम राणा। जसपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान,आप प्रत्याशी युनूस चौधरी, बसपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल,सपा प्रत्याशी जमील अहमद मंसूरी,भाजजप प्रत्याशी नफीस अहमद, निर्दलीय प्रत्याशी संजय दत्त, सलीम अहमद,लालमन सिंह, अनीता अग्रवाल। बाजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य, भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार,आप प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा, बसपा प्रत्याशी विजय पाल जाटव,सपा प्रत्याशी धनराज भारती और निर्दलीय प्रत्याशी मंजू आर्य शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने सबसे पहले किया मतदान कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

उन्होंने सुबह तड़के सवा आठ बजे मतदान किया। उनके बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किसी ने सुबह नौ बजे ही मतदाता केन्द्र पर पहुंचकर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद एनडीएस प्रत्याशी सोनी श्रीवास्तव, उसके बाद आम आदमी पार्टी के नंदलाल प्रसाद और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने दोपहर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!