मतदान करने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) किच्छा यहां मतदान करने आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। किच्छा के एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग इसरार की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई।

 

जिसके बाद पोलिंग बूथ में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना से कुछ देर तक मतदान की प्रक्रिया रुक गई। वहीं अफरातफरी में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध मृतक इसरार किच्छा के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए थे। इस खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!