काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/ पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह की जीत निश्चित हैl काशीपुर विधानसभा में जनता अब बदलाव का मन बना चुकी हैl
उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैl कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस को वोट देकर इस बार 20 वर्ष से काशीपुर की जनता अनदेखी कर रही भाजपा को जनता जड़ से उखाड़ देl क्योंकि महंगाई और बेरोजगारी से पूरे उत्तराखंड की जनता बुरी तरह त्रस्त है


l उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बंद हो चुका विकास और औद्योगिक इकाइयां इस बात का सबूत है कि भाजपा ने 4 बार अपना विधायक बना कर भी काशीपुर की जनता की अनदेखी की l आगामी 14 फरवरी काशीपुर जनता की निर्णायक घड़ी है l एक तरफ महंगाई बेरोजगारी और रुका हुआ विकास है,दूसरी तरफ इन सब से लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी है l कौमी एकता और भाईचारे के नाम पर काशीपुर की जनता कांग्रेस को विजय बनाएगी l

Skip to content











