काशीपुर-(सुनील शर्मा) चुनावी माहौल में बढ़ती गर्मी के बीच आज प्रचार के अंतिम दिन कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में रैली निकाल कर विरोधी प्रत्याशियों को अपनी ताकत का अहसास कराते हुए यह बता दिया कि हम किसी से कम नहीं बल्कि सबसे आगे हैं
और इस बार हमारी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में मौहल्ला किला से मुख्य बाजार, एमपी चौक, रतन रोड से मुल्तानी मोड़ होते हुए छावनी तक निकाली गई जनसंपर्क यात्रा (रैली) में बड़ी तादाद में कांंग्रेस समर्थकों ने हिस्सा लिया


और आने वाली 14 तारीख को कांंग्रेस के चुनाव निशान हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांंग्रेस को वोट देने का आहवान किया। इस दौरान बाजार में हर दुकान पर लगा कांंग्रेस पार्टी का झंडा यह दर्शा रहा था कि इस बार काशीपुर का चुनावी माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है।

Skip to content











