Breaking News

हल्द्वानी में प्रियंका गरजी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बड़ी सौम्यता के साथ बिना उग्र हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनाकर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था।

उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता को संघर्षशील बताया और कहा कि यहां के लोगों ने इस देश की आन बान शान के लिए जो कुर्बानी दी है उसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रियंका ने भाजपा सरकार को चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं की उनके साथ पिछले 5 सालों में क्या हुआ।उत्तराखंड में किसी को सरकारी नौकरी नही मिली। बेरोजगारी बढ़ी, पलायन बढ़ा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियां ठीक नही हैं। सरकार की नीयत खोटी है। जनता में बहुत विवेक है, भाजपा सरकार केवल अपने बारे में सोच रही है। उन्होंने कहा कि आपको ऐसी सरकार की जरूरत है जो आपके लिए काम करे। कांग्रेस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

हम वही घोषणा करेंगे जो पूरी करेंगे। अपने संबोधन के अंत में प्रियंका गांधी ने लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश, कालाढूंगी से प्रत्याशी महेश शर्मा, यशपाल आर्य को मंच पर अपने साथ खड़ा कियाऔर जनता से इन उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी के मंच पर आने के बाद संचालन की कमान हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने संभाली।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!