कालाढूंगी-(जुबेर आलम) नैनीताल जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकताओ का लगातार इस्तीफा देना जारी पहले भी जिलाध्यक्ष दे चुके है अपने पद से इस्तीफा । गुरुवार को आप के जिला आर्बज्वर सार्थक बिंद्रा, व युवा जिला प्रवक्ता अधिवक्ता भानू कबडाल,ने सयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर गम्भीर आरोप लगाए।
दोनों ने सयुक्त रूप से कहा हम आम आदमी पार्टी की विचारधारा को देखते हुए पार्टी से जुड़े थे।मगर पार्टी के केंद्र नेतृत्व द्वारा दिनेश मोहनिया को उत्तराखण्ड़ प्रदेश का प्रभारी बनाकर बहुत बड़ी भूल की दिनेश मोहनिया ने पार्टी की विचार धारा को दर किनार कर उत्तराखण्ड़ में जमीनी कार्यकताओ को नजर अंदाज कर पूजीपतियों को साठ गांठ कर टिकट वितरण किए है।


जिससे पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओ की भावनाओ को ठेस पहुचाने का कार्य किया है।इसलिए व अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर हो रहे है।वही उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा सहित सम्पूर्ण उत्तराखंड जी जनता आप पार्टी को वोट ना करने की अपील की ।

Skip to content











