Breaking News

जनता से मिल रहे आपार समर्थन को देख जीत सुनिश्चित-डॉ मोहन बिष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(शेर अफगन) दिव्य ज्योति महिला और बाल विकास संस्था गौरापडाव हल्द्वानी में पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने संस्था की स्थापक दिव्या कोटियाल की प्रशंसा करते हुए अन्य सभी महिलाओं का उत्सवर्धन किया

 

और संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने की और सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात की। वही भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने कहा अगर जनता ने मुझे आशीवाद दिया तो में जनता के लिए विकास कार्य करूँगा। उन्होंने कहा कि जनता का मुझे आपार समर्थन मिल रहा है अगर लालकुआं की जनता ने मुझे इसी तरह समर्थन दिया तो मेरी जीत सुनिश्चित है

 

वही उन्होंने सभी महिलाओं का उत्सवर्धन करते हुए संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने की और सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष कमल मुनि जोशी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र सुनाल,पार्षद मनोज मठपाल और संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल,उपाध्यक्ष पूजाजोशी,सचिव उमेश चन्द्र,कोषाध्यक्ष रीचा सौराडी,और प्रयास समूह की अध्यक्ष हेमा डंगवाल,सहित अन्य सभी मेम्बर उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!