बरसात के मौसम में सड़कों पर जमकर दौड़ी साईकिल,
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में करेंगे कार्य, सतपाल सिंह


हर व्यापारी, मजदूर, कामगार, किसानों को दिया जाएगा सम्मान, ठुकराल
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) बरसात के मौसम में जमकर सड़कों पर दौड़ी साईकिल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सिंह ठुकराल ने रुद्रपुर शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया, इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में मथा टेका, और अपने पक्ष में अरदास कराईं,
जिसके बाद उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार,गल्ला मंडी, पांच मंदिर,भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो वो विधायक बनने के बाद महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने की दिशा में कार्य करेंगे,
उन्होंने कहा कि हर व्यापारी, मजदूर, कामगार, किसानों को सम्मान दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही हर वर्ग का हित सुरक्षित है, इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में महिलाएं, युवा भी मौजूद थे।

Skip to content











