सतपाल ठुकराल के पक्ष में आए युवा बोलें अच्छे विधायक का करेंगे चयन ,जमकर घूमी साइकिल बदल सकते हैं समीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एस पी ठुकराल चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। अपनी साफ और स्वच्छ छवि के चलते सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल को युवाओं ने अपना खुला समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने आम जनता को ठगते हुए, महंगाई की आग में गरीबों को झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब एक ऐसे विधायक का चयन युवा करेगा जो जनता के साथ हर समय खड़ा हो।

 

युवाओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने खुल कर सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल को अपना समर्थन दिया। वही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में एस पी ठुकराल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल ने कहा कि युवा हमारे देश की मजबूत बुनियाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के बजाए उन्हें बेरोजगारी की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर देश आगे बढ़ेगा।

 

एस पी ठुकराल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक युवा और क्रांतिकारी नेता हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया जब देश की राजनीति में युवाओं को अवसर दिए जाएं। उनकी शिक्षा के मुताबिक उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएं जाएं।देश की महिलाओं को सशक्त बनाया जाए, और यह सब सपा सरकार में ही संभव है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।एस पी ठुकराल ने कहा जिसका मुख्य परिचय आप सबके सामने है। उन्होंने कहा कि सपा लाओ देश बचाओ यह नारा आज बुलंद हो रहा है।इस दौरान उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चुनावी जनसंपर्क किया।इस उनके साथ अनिल कुमार, उज्जवल ठुकराल, सलविंदर सिंह, सुमन पंत, शीला चौधरी, परवीन खान, अमन ठुकराल, कुलवंत सिंह, अशरफ अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!