लालकुआं-(ज़फर अंसारी) चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने भी ताबड़तोड़ रैलियां करने प्रारंभ कर दी है ,जहां उन्होंने बिन्दुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में रेलिया की वही हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार में उनके द्वारा एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया गया,
भारी संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया और अभिनंदन किया ,भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग युवाओं में नशा बांट रहे हैं , कांग्रेस सिर्फ लोगों के दिमाग में यह बात डाल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री सेलिब्रिटी है


परंतु मैं जनता के बीच का आदमी हूं तथा जनता ही मुझे सेलिब्रिटी बनाएगी, जनता मुझे 7 दिन दे तो मैं जनता के लिए 7 साल कार्य करूंगा ,मोहन बिष्ट ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि लालकुआं विधानसभा के हर क्षेत्र में कार्य किया जाएगा, तथा कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रह सकता,

Skip to content











