दीपक बाली के करीबी रिश्तेदार आए आयकर विभाग के लपेटे में,हारने के डर से भाजपा ने आप के खिलाफ रची साजिश-बाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में एक नामी व्यापारी और आम आदमी पार्टी के चुनाव कैम्पेनिग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली के करीबी रिश्तेदार के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है,

 

रामनगर रोडपर देवस्थली में रहने वाले रघुनाथ अरोरा के घर सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की ये छापेमारी अभी तक चल रही है, वही आप नेता ने इस छापेमारी को पूरी तरह से राजनीतिक रंग दिया है,

 

उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगों को परेशान करने और उनके चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है, दीपक बाली ने कहा कि हार के डर से भाजपा पूरी तरह बौखला गयी है, यही वजह है कि उनको परेशान करने के लिए भाजपा नए-नए हथकंडे अपना रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!