रुद्रपुर-(एम सलीम खान) समाजवादी पार्टी के रुद्रपुर में प्रत्याशी सतपाल सिंह ठुकराल को मुस्लिम समुदाय सहित सिख समुदाय और गरीबों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्हें हर वर्ग का समर्थन हासिल हुआ। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस लंबे समय से जनता को छलने का काम कर रही है। भाजपा और कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन आम आदमी के लिए इन दलों ने कुछ नहीं किया।
गरीब आज भी उसी जगह है जहां वो था। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बेईमानों का साम्राज्य का अंत किया जाएं, और एक ऐसी सरकार बनाई जाएं जो सबसे पहले गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए काम करें। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के छलावे में जनता न आए। वही उन्होंने कहा कि आप एक ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो हर वक्त आपके कंधे से कंधा मिलाकर खडा हो।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई है। गरीबों को मिलने वाले राशन में कक्कड़ और पत्थर मिलाएं जा रहें। आम आदमी की जेब पर इन भ्रष्टाचारियों ने डाका डालने का काम किया है।अब वक्त आ गया है जब इन जैसे अनहितकारी दलों को देश की राजनीति से बाहर खदेड़ दिया जाए।
इस दौरान उनके साथ भारतीय एकता मंच की केंद्रीय अध्यक्ष सुमन पंत, महासचिव परवीन खान,वीर ठाकुर, परवीन बेगम,हमीदन, गहलोत बाला,मदली,अरमाना, रिजवान, शाहिद,मुनीर, बिलाल, इमरान, हर्ष, गुरप्रीत सिंह,चैन सिंह, दलसिंह,बकरा के प्रधान गुरुबक्श सिंह,सुखा सिंह, मनजीत सिंह,प्रेम सिंह राणा, मनजिंदर सिंह,भीम सिंह राणा, जगदीश सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वही एस पी ठुकराल ने दर्जनों लोग को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

Skip to content











