किच्छा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से किया सवाद
किसानों से किए बड़े वादे


रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) किच्छा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तय कार्यक्रम के तहत किच्छा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए, केंद्र सरकार को निशाना बनाया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को निशाना बनाया।
उन पर अनैतिक रूप से आपराधिक मुकदमे दर्ज किए। लेकिन लाखीमपुर खीरी की घटना के षड्यंत्र कारी केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिससे ऐसा लगता है कि मोदी की सोच किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों सहित गरीबों के पुराने बिजली माफ होंगे। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए से कम कीमत पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में सत्ता के दौरान जो विकास कार्य किए हैं,वह यहां की जनता जानती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भर्ष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, पैट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति है कि कांग्रेस का हाथ सबके साथ।हम इस नीति के तहत सरकार चलाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पूंजीवाद को बढ़ावा दिया, और गरीबों की थाली से निवला छिनने का काम किया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों को झूठे ख्वाब दिखाने में माहिर हैं।उनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कांग्रेस परिवार ने बलिदान देकर देश की रक्षा करने सीखा है।
वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस रैली में उम्मीद से अधिक भीड उमड़ पड़ी।जिसे देखकर भाजपाई के होश फाख्ता हो गए।ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी का किसानों के साथ संवाद भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।इस दौरान किच्छा विधानसभा सीट से प्रत्याशी तिलक राज बेहड, कांग्रेस नेता हरीश पनेरु, गणेश उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Skip to content











