काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय के साथ महिला कांग्रेस नेत्रियों ने चुनाव प्रचार के साथ जनसभा को किया संबोधित प्रदेश सचिव अलका बाल द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की।
कांग्रेस नेता अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की है। कांग्रेस जनता के दुख-दर्द को महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में जितने विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए, भाजपा ने उसका एक प्रतिशत भी नहीं किया। अलका पाल ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान काशीपुर में तमाम शिक्षण संस्थान, उद्योग और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले लेकिन भाजपा ने विकास की जगह नफरत को बढ़ावा दिया है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

Skip to content











