प्रियंका की वर्चुअल सभा में उमड़ा जनसैलाब-कांग्रेसियों ने सभा में जुटाई भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर/किच्छा/खटीमा उत्तराखंड पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्चुअल सभा के जारिए कांग्रेसियों सहित आम जनता को संबोधित किया।इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को पूरा सम्मान तथा आरक्षण दिया जाएगा।

 

महानगर रुद्रपुर में ग्रैड हेरीटेज वेंकट हाल में वर्चुअल के जरिए जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस विभाग में महिलाओं को 40 प्रतिशत का आरक्षण, रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति,

 

महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ,500 रुपए से कम लागत में गैंस सिलेंडर,कोविड के वजह से अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को 440000 की सालाना आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीना, तिलक राज बेहड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,हाजी सरवर यार खा, पुष्कर राज जैन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!