राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रक्षको ने की बैठक,चुनाव संबंधी ज़रुरी नियमों की जानकारी साझा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उम्मीदवारों के चुनावी व्यय की आज से होगी जांच, प्रशासन रखेगा पैनी नजर

 

 

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) निर्वाचन विभाग ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के साथ बैठक में निर्वाचन प्रवेक ने कहा कि गुरुवार से उम्मीदवारों के खर्चे का निरीक्षण होगा। तीन और सात फरवरी को विधानसभा वार सभी उम्मीदवारों के लेखांकन का निरीक्षण किया जाएगा।प्रक्षेक की निगरानी में उनके खाते से होने वाले लेन-देन पर नजर रखी जाएगी।

 

जिला मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक के दौरान प्रेक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी व दर्पण अमरावशी ने कहा कि पंजिका पर दैनिक खर्चों का सही ढंग से अंकन कर लें, जिससे लैखा टीम से उसका मिलान हो सकें। उम्मीदवारों की सभाओं, रैलियों,रोड शो आदि में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखें। कोई भी शंका होने पर उसका समाधान करा लें। जरुरत पड़ने पर संबंधित टीम द्वारा प्रशिक्षण भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा अभी तक सब सामान्य है,

 

विधिक प्रकिया के मुताबिक कार्य करते रहे। नोडल अधिकारी व्यय डॉ पंकज कुमार शुक्ल ने बताया कि जनसभाओं हेतु सभा स्थल के लिए समय से सुविधा एप के जरिए से आवेदन कर सकते हैं। सभा स्थल हाल, हेलीपैड की सूची व्हाट्स ऐप य ई मेल के जरिए उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित बैंक से ही सारे खर्चे करेंगे,अपने व्यक्तिगत खाते से निर्वाचन हेतु व्यय न करें।

 

निर्वाचन हेतु खोलें गए खाते में डालें फिर उसे खर्च करेंगे।इस दौरान डीडीईओ डॉ ललित नारायण मिश्र,आर ओ प्रत्युष सिंह, कांग्रेस से अनिल शर्मा, न्याय धर्म के मुनीष शर्मा, संजय श्रीवास्तव,एनडीएस के रघुवीर सिंह, यूकेडी के पूरन सिंह, भाजपा के केडी कर्नाटक, अशोक सिंघल,सपा के कक्का सिंह,आप के मनोज कालाकोटी, बसपा के रोहित राणा मौजूद थे।‌

और पढ़ें

error: Content is protected !!