हल्द्वानी – विधानसभा हल्द्वानी से समाजवादी पार्टी के शोएब अहमद ने जनसंपर्क तेज कर दिया है शोएब अहमद ने जनसंपर्क के दौरान वेलेजली लॉज मैं जनसंपर्क किया, जनसंपर्क के दौरान शोएब अहमद को जनता का भारी सहयोग मिल रहा है
वही शोएब ने बताया कि लोग विभिन्न पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है शोएब अहमद ने कहा 21 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को देख लिया है



दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड के विकास को रोका है महंगाई अपने चरम पर है शिक्षित नौजवान पलायन को मजबूर हैं इसलिए जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी की और अपनी आंखें गड़ाए बैठी है हल्द्वानी विधानसभा में शोएब अहमद को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है
समाजवादी पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा कि इस बार हल्द्वानी में समाजवादी की जीत निश्चित है जनसंपर्क में दीपक जोशी, सूरज, भूपेंद्र जीना, जियाउद्दीन कुरेशी, मोहम्मद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे

Skip to content











