लालकुआं-(राहुल दुमका) लालकुआं विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने गणमान्य लोगों और भारी जनसमूह की उपस्थिति में मैन बजार में अपने कार्यालय का उदघाटन किया वही कार्यालय का उद्घाटन निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान और वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा की पुत्री हर्षिता राणा ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि पवन चौहान की लोकप्रियता ही इतनी है कि उन्हें कार्यालय खोलने की कोई आवश्यकता नहीं थी। वे जनता की समस्याओं को एक फोन पर ही निपटा देते है और उनके घर के दरवाजे 24 घण्टे जनता के लिए खुले रहते है। लेकिन चुनाव और समर्थको की भारी मांग को देखते हुए लालकुआं विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान और बरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा कि पुत्री हर्षिता राणा ने इस कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया।


इस मौके पर पवन चौहान का लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर पवन चौहान ने कहा कि रोजाना जिस तरह से जनता उनपर अपना प्यार लुटा रही है और अपना कीमती समय उनके चुनाव प्रचार में दे रही है इसके लिए वे सदैव उनके ऋणी रहेगें। उन्होनें कहा कि आगामी 14 फरवरी को जनता को इसी तरह अपना आर्शीवाद बरकरार रखना है और चुनाव चिन्ह कप प्लेट को वोट देना है
ताकि 10 मार्च को वह भारी मतों से विजयी हो और लालकुआ में नए सूर्य का उदय हो। उन्होंने ने कहा कि अब समय सोचने का नहीं कुछ करने है जिन लोगों ने जीतने के बाद लालकुआ वासियों को नही पुछा उन्हें सबक सिखाना है और उन्हें ही विजयी बनाना है जो सदैव जनता हित के बारे में ही सोचते है।

Skip to content











