Breaking News

कांग्रेस का खेल बिगाड़ने को तैयार संध्या, चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) कांग्रेस का सारा खेल बिगाड़ने को तैयार कांग्रेस पार्टी से टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस से बागी हुई संध्या डालाकोटी ने चुनावी समर में भरपूर शक्ति के साथ ताल ठोक दी है

 

चुनाव आयोग द्वारा गैस चूल्हा चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया । लालकुआं शहर में और  बरेली रोड पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसमपर्क किया। संध्या डालाकोटी ने कहा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं

 

नारी का अपमान करने वालों के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए महिला शक्ति का परिचय उन लोगों को कराना चाहती हूं जिन्होंने महिलाओं को कमजोर  समझ रखा है। चुनावी टक्कर किससे होने के सवाल किये जाने पर संध्या ने कहा कि मेरी सीधी टक्कर कांग्रेस और कांग्रेस के उन नेताओं से है

 

जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा के बारे में बोलते हुए भी कहा कि हर महिला की अस्मिता से जुड़ा हुआ गैस का चूल्हा उनके चूल्हे चौके की शान है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!